BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 4:16 pm
BIG NEWS : सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के भाई राणा चितरंजन सिंह ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के समक्ष थामा कांग्रेस का हाथ, कई भाजपा नेता सहित कार्यकर्ता भी हुए कांग्रेस में शामिल, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के भाई, भाजपा से दो बार पार्षद रहे, सुसनेर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राणा चितरंजन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समक्ष आज भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 
आगर जिले के कांग्रेस संगठन के प्रभारी पूर्व विधायक पुरषोत्तम दांगी, पीसीसी सदस्य भैरों सिंह बापू, सुसनेर ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शरावती बोडाना व फकरुद्दीन चाचा आदि की अगुआई में सुसनेर विधायक से जुड़े भाजपा के पूर्व पार्षद दीपक भावसार, पूर्व पार्षद मोहित बोरा, पूर्व पार्षद रोडू प्रजापत, सुसनेर भाजपा के मीडिया प्रभारी कादिर लाला, बजरंग दल नेता राजा बैरागी, भाजपा नेता नरेश सिसोदिया, राणा करम वीर सिंह, राहुल सोलंकी, भगवान सिंह डाबला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव साजिद खान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया एवं उनसे कहा कि सभी लोग कांग्रेस के स्थानीय संगठन से संपर्क कर पार्टी को जिताने के लिए जमीन पर एकजुटता के साथ काम करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE