निम्बाहेड़ा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी की दो दिन पूर्व हुई निर्मम हत्या का रोष विद्यार्थी वर्ग में भी दिखाई दिया। एनएसयूआई निंबाहेड़ा ने स्थानीय महाविद्यालय में नम आंखों के साथ गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, छात्रसंघ महासचिव अजयसिंह राजपूत, छात्र नेता दीपक धाकड़, नवरत्न प्रजापत, भंवर सिंह शक्तावत, जसविंदर सिंह, देवांशु नगरिया, रणवीर सिंह, ललित नायक, भूमिका सेन, पूनम सुथार, भावना खटीक, पूजा भाटी, आरती खटीक, सविता जाट, मुस्कान, स्नेहा जटिया, खुशी मीणा एवं पूनम लोहार, एवं सभी बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।