BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 4:07 pm
BIG NEWS : मोदी के नेतृत्व में सनातन भारत के दर्शन, 2019 से लोकसभा चुनाव की तैयारी, सांसद गुप्ता ने वॉइस ऑफ एमपी से चर्चा के दौरान कही कई बड़ी बाते, इन चार जातियों को लेकर भी दिया बयान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ रवि पोरवाल और आसिफ अली की खबर   

Share On:-

मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव थड़ोद में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम ने उनसे खास चर्चा की। चर्चा के दौरान गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत सहित आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने विजन को लेकर बड़ी बात कही। साथ ही मोदी द्वारा जिन चार जातियों का जिक्र किया गया है उसकों लेकर भी सन्देश दिया। 

वॉइस ऑफ़ एमपी के चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी ने सांसद सुधीर गुप्ता से आज मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव थड़ोद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ख़ास चर्चा की। इस दौरान सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान, अपील और काम को देखते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली हैं। आज देश की चार जातियों, जिसमें एक वर्ग महिला, दूसरा युवा, तीसरा किसान और चौथा वर्ग गरीब ने भाजपा और मोदी को तहे दिल से प्यार दिया हैं। आज बदलता हुआ भारत सामने दिख रहा हैं। बच्चे मैदान में हैं खेलो को लेकर युवा वर्ग में उत्साह हैं। देश तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। 

2019 से लोकसभा चुनाव की तैयारी- 
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मुद्दे और विजन पर जब चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी ने सवाल पूछा तो सांसद गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पीएम मोदी ने शपथ लेने के दौरान कहा था कि अब अगले दिन से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में हर भाजपा कार्यकर्ता लग जाए। संसदीय क्षेत्र में सैनिक स्कूल, मेडिकल कॉलेज नीमच और मंदसौर, नर्सिंग कॉलेज की दूसरी प्रक्रिया प्रारम्भ, सेन्ट्रल स्कूल, रेलवे को लेकर दोहरीकरण की सौगात मिली हैं। पीएम मोदी की जल जीवन मिशन योजना के तहत आज चम्बल अब गांव की ओर हैं। हर खेत और घर तक इस योजना के तहत पानी पहुँचाने का काम मोदी के नेतृत्व में चल रहा हैं। 

मोदी के नेतृत्व में सनातन भारत के दर्शन- 
आज देश में जातिवाद ख़त्म हो गया हैं। पीएम मोदी ने कहा हैं कि देश में केवल चार जातियां जिसमे महिला, युवा, किसान और गरीब शामिल हैं। आज इन चारों जातियों के मन में भाजपा के लिए अत्यधिक उत्साह हैं। यह उत्साह 2014 से बना, 2019 में बड़ा और 2024 में पूरी ताकत, एक मन और मोदी के नेतृत्व के साथ देश को आर्थिक रूप से संपन्न बनाएगा। आज राम लला को लेकर चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम या किसी भी वर्ग से हो सबके मन में यह विश्वास हैं कि यह भूमि राम की हैं, यह भूमि राम के आदर्श की हैं। कोर्ट के फैसले और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ हैं। अब विश्व मोदी के नेतृत्व में सनातन भारत के दर्शन करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE