रायपुर। छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सहमति बना ली गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता बैठक में मौजूद हैंं।
रमन सिंह ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम का पद भी हो सकता है। विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ पर्यवेक्षकों ने चर्चा की। दूसरी तरफ, ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर रहे हैं।