BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 5:48 pm
BIG NEWS : मल्हारगढ़ में आमजन की उठी मांग, जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाने के लिए वॉइस ऑफ़ एमपी से लोगो ने कही बड़ी बात, जानिए क्यों कहा सबसे मजबूत दावेदार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ रवि पोरवाल और आसिफ अली की खबर   

Share On:-

मल्हारगढ़। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली हैं। कल सोमवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग जाएगी। वहीं उप मुख्यमंत्री को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता और मल्हारगढ़ सीट से बड़े अंतर से जीते जगदीश देवड़ा का नाम भी डिप्टी सीएम की दौड़ में प्रमुखता से चल रहा हैं। 
इसी मुद्दे को लेकर वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल ने सबसे पहले खबर प्रसारित की थी। साथ ही आज चैनल के चीफ रिपोर्टर मल्हारगढ़ विधानसभा के कई क्षेत्रों में पहुंचे और ग्राऊंड जीरो से आमजन का मूड जाना। चीफ रिपोर्टर ईरानी मल्हारगढ़ सीट के  नारायणगढ़, पिपलिया मंडी मल्हारगढ़ नगर पहुंचे और आमजन सहित भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओँ से चर्चा की। 
वॉइस ऑफ़ एमपी के कैमरे के सामने लोगो ने कहा कि जगदीश देवड़ा क्षेत्र में अजेय योद्धा की तरह उभरे हैं। देवड़ा मिलनसार, मृदुभाषी और सहज नेता हैं। साथ ही अनुसूचित जाती वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। देवड़ा ने अभी तक 08 विधानसभा चुनाव लड़े हैं जिसमे से 07 चुनावों में जीत दर्ज की हैं। वहीं अभी के चुनाव में देवड़ा लगभग 60 हजार रिकॉर्ड मतों से जीते हैं। देवड़ा का बड़ा राजनीतिक अनुभव भी रहा हैं। देवड़ा प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर रहे हैं। अभी देवड़ा वित्त मंत्री के पद पर रहे हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम के लिए जगदीश देवड़ा प्रबल दावेदार हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE