BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 8:27 pm
BIG NEWS : देवड़ा जी ने कर दिया था एक दिन शादी से इंकार, क्यों हुआ था आखिर ये बता रहे हैं जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन 

Share On:-

आज जगदीश देवड़ा जी के उपमुख्यमंत्री होने का ऐलान हो गया। आने वाले एक दो दिन में शपथ संभावित है। देवड़ा जी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस बात का दावा सबसे पहले वॉइस ऑफ़ एमपी ने किया था और वो बात आखिरकार आज सच हो गई। 

देवड़ा जी की राजनीति को मैंने काफी करीब से देखा। जब उन्हें कार्यकर्ताओ ने एक राजदूत मोटरसाइकल भेंट की थी और वे उसी से सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में घूमा करते थे। कमाल की सादगी और अपनापन रहा जो उस ज़माने से आज तक कायम है।

आज भी जब उनको डिप्टी सीएम बनाये जाने की खबर तमाम मीडिया में चलने लगी और उनसे मीडिया के मित्रो ने बात करना चाही तो उन्होंने बेहद सादगी से कहा कि अभी मुझे पार्टी की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। इसीलिए मैं फिलहाल कुछ नहीं बोलूंगा और विधायक दल की मीटिंग के बाद अपने बंगले चले गए। 

बाल स्वयं सेवक रहे देवड़ा जी का संघ से नाता बचपन से ही रहा। मुझे उनके बाल सखा रहे कैलाश नामदेव ने बताया कि देवड़ा जी शादी नहीं करना चाहते थे और वे आजीवन अविवाहित रहकर संघ के प्रचारक रहना चाहते थे, ताकि राष्ट्र सेवा कर सके। लेकिन बाद में परिवार के दबाव के चलते उन्होंने शादी की।

देवड़ा जी की सादगी और अपनेपन का आलम यह है कि जब वे प्रदेश के गृह और परिवहन मंत्री थे तब उन्हें मैंने मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन एक घंटी जाने के बाद फोन यह सोचकर काट दिया की कहीं वे ज़रूरी काम में व्यस्त न हो, इसलिए बाद में कॉल करूंगा। लेकिन अभी मैं यह सब सोच ही रहा था कि फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ देवड़ा जी थे, जिन्होंने मेरे फोन उठाते ही कहा  "कहिये मुस्तफा भाई कैसे फोन लगाया था"

ऐसा उन्होंने मेरे साथ किया, ऐसा नहीं वे हर आम व्यक्ति के प्रति अपना यहीं रवैया रखते है और उनकी इसी खासियत की वजह से आज वे चोटी पर पहुंचे। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनका लंबा संघर्ष और अथक मेहनत है और वे जिस पद के हकदार थे वो उन्हें मिला। निश्चित ही उनके उपमुख्यमंत्री बनने पर समूचे मालवा को इसका फायदा मिलेगा। बाबजी नेटवर्क परिवार की ओर से उनको इस नई जिम्मेदारी के लिए दिल से बधाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE