BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2023, 2:12 pm
NEWS : भवानीमंडी के दीपक और लोकेश बने अभाविप के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली अधिवेशन मेंहुई घोषणा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

झालावाड़। जिले के भवानी मंडी के दीपक व्यास को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप निर्वाचित किया गया। दीपक को दिल्ली के बुराड़ी डीडीए मैदान इंद्रप्रस्थ नगर में आयोजित चार दिवसीय 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान चित्तौड़ प्रांत राजस्थान के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में घोषणा की गई। दीपक पूर्व में भी विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री जिला कार्य समिति सदस्य तथा बिड़ला महाविद्यालय के छात्र संघ महासचिव रहे हैं। साथ ही प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लोकेश माली को भी बनाया गया जो पूर्व में पिड़ावा नगर के नगर मंत्री रहे। 
जिला संयोजक पवन योगी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे भारत से 10000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं भवानी मंडी जिले से आठ कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। अधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया इस अधिवेशन में इंडिया टीवी के जाने-माने  टीवी शो आप की अदालत के रजत शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह मुकन्द सीआर, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के विस्तार तथा कार्य को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। भवानीमंडी जिले से राष्ट्रीय अधिवेशन में पवन योगी, गोवर्धन गुप्ता, कुशवंत नागर, दीपक व्यास, विशाल तंवर, दिव्येश पाल, ताराचंद सुमन, अनुराज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE