BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2023, 4:28 pm
BIG BREAKING : राजस्थान विधायक दल की बैठक से आया सीएम के लिए चौंकाने वाला नाम, तमाम अटकलों पर लगा विराम, भजन लाल शर्मा होंगे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर, पढ़े खबर    

Share On:-

जयपुर। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश में 199 सीट पर हुए चुनाव में 115 सीटों को हांसिल किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को अपना नेता चुना गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पद की स्थिति भी साफ़ हो गई। राजस्थान में भजनलाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे। 
भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए हैं। भजनलाल शर्मा ने यह चुनाव 48081 वोटो से जीता हैं। शर्मा चार बार प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। भजन लाल शर्मा का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने प्रस्तावित किया। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। 
03 दिसम्बर को आए विधासनसभा चुनाव के परिणामो के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। प्रदेश के साथ दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ था। लेकिन तमाम अटकलों पर आज हुई बैठक के बाद विराम लग गया। विधायक दल की बैठक और भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवक्षकों ने रायशुमारी कर   सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चुना हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE