जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं।साथ ही दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे।
जयपुर की राजकुमारी दिया कुमारी सांसद रह चुकी हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में दिया कुमारी विद्याधर सीट से चुनाव लड़कर विधायक बानी हैं। वहीं प्रेमचंद बैरवा दूदू विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। दूदू को अशोक गेहलोत ने हाल ही में नया जिला बनाया था। लेकिन फिर भी यहां भाजपा ने जीत दर्ज की हैं।