BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 10:51 am
NEWS : प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर दौसा लोकसभा में शर्मा ने फोन पर बधाई देते हुए लड्डू बांटकर जताई खुशी, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम जयपुर संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर सीए गुणवन्त लाल शर्मा (निम्बाहेडा)  लोकसभा विस्तारक दौसा ने सभी को बधाई दी। 
ज्ञातव्य है कि भजनलाल शर्मा तथा सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने जयपुर सम्भाग में तीन जिलों की 8 विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की लोक सभा प्रवास योजना के केन्द्रीय नेतृत्व की टीम में शामिल होकर लगभग दो साल से पार्टी संगठन के लिए दौसा लोकसभा में कार्यरत होने की वज़ह से भजनलाल शर्मा के साथ जयपुर दक्षिण, दौसा, अलवर, भरतपुर आदि जिलो का प्रवास किया। भजन शर्मा के भरतपुर नदबई के पास अटारी गांव भी गये। भजनलाल शर्मा पार्टी संगठन के प्रति बहुत समर्पित रहे तथा सभी जिलों की बैठक में उनका मार्ग दर्शन मिला।भजन शर्मा हमेशा-हमेशा समय समय पर लोकसभा की सभी विधानसभा की प्रगति रिपोर्ट तथा समस्याओं पर इनसे चर्चा कर मार्गदर्शन लेते रहे। दौसा, अलवर, जयपुर दक्षिण जिले की संगठनात्मक बैठक, विस्तारक बैठक, जन आक्रोश यात्रा, नही सहेगा राजस्थान सभी कार्यक्रम में तब साथ में ही उनके साथ मंच शेयर करने का सुअवसर मिला। 
गुणवंत लाल शर्मा ने बताया कि मैंने कभी यह कल्पना नही की थी कि एक दिन मुख्यमंत्री बन जाएंगे। लेकिन संगठन का समर्पण एवं सेवा ही उनको इस मुकाम पर ले कर आया। भजन लाल शर्मा बहुत लम्बे समय से प्रदेश महामंत्री के रुप में दायित्व का निर्वाह कर रहे थे। हमेशा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर का सानिध्य में भी लम्बे समय तक पार्टी दायित्व का निर्वाह किया। 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो राजस्थान मुख्यमंत्री का नाम एक ऐसी शख्सियत को आगे बढ़ाया है जो संगठन में जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री और विधायक बने हैं। उन्हें संगठन में रहते हुए प्रदेश की हर स्थिति की जानकारी है। संघ दृष्टि से वह एक अच्छे स्वयंसेवक भी है उनसे हर वर्ग एक अच्छे प्रशासक के रूप में उम्मीद की जा सकती है और वह विकास के साथ-साथ प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे, पूरी तरह से आध्यात्मिक है, प्रदेश की सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थिति से परिचित है, प्रदेश का देश में मान बढ़ाएंगे, और राजस्थान के साथ-साथ अलवर जिले का चौमुखी विकास होगा, और हम सभी मिलकर उनसे हर समस्या के समाधान के लिए बात कर सकते हैं। इसलिए मोदी ने उनका सर्वमान्य मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए नाम को आगे बढ़ाया, सभी की ओर से नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भाई भजनलाल शर्मा को बहुत-बहुत बधाई।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE