BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 8:26 pm
BIG NEWS : एमपी में मंत्री मंडल का गठन, दिल्ली से लगेगी मोहर, जानिये किससे सिर सजेगा ताज बता रहे हैं डेस्क इंचार्ज कमलेश मांगरिया

Share On:-

नीमच। प्रदेश के नए सीएम डॉ. मोहन यादव और डिप्टी सीएम द्वय जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला ने 13 दिसंबर बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे एक दो दिन में मंत्री मंडल का गठन हो जाएगा। लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मंत्री मंडल का गठन आगे खिसकता नजर आ रहा है। अब मंत्री मंडल के गठन में 10 से 15 दिन का समय और लग सकता है। वहीं राजनीतिक सूत्रों की मानें तो मंत्रियों के नाम की सूची दो से तीन में तैयार हो जाएगी और इस पर दिल्ली से अंतिम मोहर लगेगी। 

30 से 35 विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी- 
राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित सीएम डॉ. मोहन यादव मंत्री मंडल के गठन को लेकर जुट गए हैं। वे इस बार जातिय व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर नए मंत्री मंडल का गठन करेंगे। इस बार नए मंत्री मंडल में करीब 30 से 35 विधायकों को शामिल किया जाएगा। इन 30 से 35 विधायकों के नामों को लेकर भी कवायदें तेज हो गई है। लेकिन खबरें यह भी है कि इन विधायकों की सूची को तैयार कर दिल्ली भेजा जाएगा और एमपी के मंत्री मंडल पर अंतिम मोहर दिल्ली से ही लगेगी।

इस बार सामने आएंगे चौंकाने वाले नाम-
जैसा विदित है कि इस बार एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नए चेहरों को प्रदेश की कमान दी है। इससे यह भी साफ होता दिखाई दे रहा है कि इस बार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंत्री मंडल को लेकर भी चौंकाने वाले नामों पर अपनी मोहर लगा सकता है। ऐसे में कई नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं और पुराने मंत्रियों का पत्ता कट सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE