BREAKING NEWS
KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2023, 12:27 pm
KHABAR : अभाविप के प्रयासों से महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, सभी 122 रजिस्टर्ड बालिकाओं को मिलेगा फायदा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

नीमच। सेडमैप के द्वारा विवेकानंद कॅरियर गाइडेंस के तहत शासकीय महाविद्यालय मनासा में छात्राओ को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाना था, जो कि रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम है। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा अध्ययनरत छात्राओ से आवेदन मंगवाए गए थे। जिसमें कुछ छात्राओ का प्रशिक्षण होना तय था। लेकिन महाविद्यालय के द्वारा सभी इच्छुक छात्राओ का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया, जिससे संख्या बढ़कर 122 हो गयी। बाद में मनमाने तरीके से नियम मापदण्डो को ताक में रखकर कॉलेज प्रशासन ने सूची तैयार कर 38 छात्राओ का चयन कर लिया गया, शेष छात्राये मानसिक रूप से परेशान होने लगी, उन्हें कोई जवाब नही मिल पा रहा था कि उनका चयन क्यों नही किया गया। तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनासा द्वारा परेशान छात्राओ को साथ ले कर कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया गया। 
अभाविप कार्यकर्ताओ की प्राचार्य महोदय से छात्राओ को न्याय दिलाने को लेकर गरमा गरम बहस भी हुई। काफी मशक्कत ओर अभाविप के छात्राओ के हित में आंदोलन की धमकी देने के बाद प्राचार्य महोदय ने सभी 122 रजिस्टर्ड छात्राओ को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में बैठने की अनुमति प्रदान की। सभी छात्राओ ने अभाविप जिंदाबाद के नारे लगा कर धन्यवाद ज्ञापित किया। अभाविप कार्यकर्ताओ ने भी कॉलेज प्रशासन को आगाह किया कि विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, अन्यथा छात्रहित में अभाविप को आंदोलन करना पड़ेगा। 
अभाविप प्रान्त कार्यकारणी सदस्य स्नेह सारडा, नगर मंत्री शुभम ग्वाला, नगर सह मंत्री आदित्य पोरवाल, परिसर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, परिसर मंत्री मोहित पुरोहित, परिसर सह मंत्री कृष द्विवेदी, सुमित राडोलिया, प्रशांत भगोरिया एवम अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE