नीमच। मध्यप्रदेश के नए सीएम डॉ मोहन यादव कल रविवार को भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में विधायकों की बैठक लेंगे। इस बैठक में उज्जैन संभाग के 27 विधायकों को आमंत्रित किया गया है। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी कल सुबह 6 बजे इस अतिआवश्यक बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। इस बैठक में शामिल होने के बाद वे दोपहर 3 बजे विधायक आवास पर आमजन से भेंट करेंगे। उज्जैन रवानगी से एक दिन पूर्व आज शाम को वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने नवनिर्वाचित विधायक दिलीप सिंह परिहार को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वॉईस ऑफ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार, सीनियर पत्रकार अब्दुल अली ईरानी सहित अन्य मौजूद थे।
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में कल रविवार 17 दिसंबर को नवागत सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली विधायकों की इस अहम
बैठक में मंत्री मंडल को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। नीमच जिले के तीनों विधायकों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में उज्जैन संभाग के सभी विधायक शामिल होंगे।