BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2023, 12:18 pm
BIG NEWS : मप्र कांग्रेस के नए कप्तान आज राजधानी भोपाल में लेंगे पद की शपथ, फिर करेंगे बड़ी सर्जरी, नीमच में इन्हें मिल सकती है जिलाध्यक्ष की कमान, पढ़े डेस्क इंचार्ज कमलेश मांगरिया की खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र कांग्रेस के नए कप्तान इंदौर के जीतू पटवारी आज पीसीसी चीफ का पद संभालेंगे। इसके लिए वह इंदौर से सुबह 9 बजे रवाना हुए। जीतू इंदौर से सबसे पहले उज्जैन जाएंगे। यहां वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर करीब 3 बजे भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस पदभार ग्रहण समारोह में कमलनाथ और अजय सिंह व्यस्तता के कारण शामिल नहीं होंगे।

जीतू पटवारी ने सुबह 11 बजे देवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर होते हुए दोपहर 3 बजे भोपाल पहुचेंगे। भोपाल पहुंचते ही जीतू का स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वह बैरागढ़, इमामी गेट बुधवारा, लिली टॉकिज, रोशनपुरा और लिंक रोड़-1 से होते हुए पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और युवाओं के सहयोग से ही मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब आने वाले समय में कांग्रेस के विचार को कैसे सामूहिक नेतृत्व के साथ घर-घर पहुंचना है, मैं इस भावना को जानता हूं।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पदभार ग्रहण करने के बाद बड़ी सर्जरी करने की तैयारी में हैं। वे कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल सकते हैं। नीमच जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया पर भी गाज गिर सकती है। उनकी जगह नीमच जिले की कमान तरूण बाहेती को मिल सकती है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE