भोपाल। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा के मध्यप्रदेश उप मुख्यमंत्री बनने पर अजा मोर्चा भाजपा मंडल पिपलिया मंडी अध्यक्ष प्रवीण बुनकर, मंडल महामंत्री नरेंद्र आर्य, नंदकिशोर कैथवास, सुरेश गहलोद, कुलदीप सोनावा, प्रेम कुमार जैन, पत्रकार रवि पोरवाल, महेश मरेठा ने भोपाल पहुंचकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं पिपलियामंडी नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में वंचित विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।