BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 4:34 pm
BIG NEWS : भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने फूंका इंडिया गठबंधन का पुतला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर    

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा द्वारा आज नीमच के विजय टॉकीज चौराहे पर इंडिया गठबंधन का पुतला फूंक कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 
बताते चले कि पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा कथित तौर पर उपराष्ट्रपति की नकल करने और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा उनका वीडियो बनाने का मामला गर्माया हुआ है। जिसे लेकर संसद के दोनों सदनों से 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। 
भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कल्याण बनर्जी का यह कृत्य उपराष्ट्रपति के पद की गरिमा का अपमान है। लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संसद में व्यवहार कर रहे हैं। पवन पाटीदार ने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा। 
हालांकि इंडिया गठबंधन द्वारा भी सांसदों के निलंबन को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। 
पुतला दहन के कार्यक्रम में पवन पाटीदार, देवीलाल पटेल, धनसिंह केथवास, मीना जायसवाल, पवन बैरागी, सुनील कटारिया, मोमू लालवानी, विकास गोयल, दौलत चारण, कमलेश पाटीदार, चंद्रशेखर जायसवार, राजेश बैरागी और भारतीय जनता पार्टी व पिछड़ा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE