चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित 24 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और यज्ञ में पूर्णाहुति दी। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व समाजसेवी नितेश शर्मा के जन्मदिन पर सनातन धर्म को बढ़ावा देने पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, प्रदेश कार्यालय कार्यक्रम संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, उदयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो हर्ष वर्धन सिंह रुद, पूर्व चेयरमैन भूमि विकास बैंक कमलेश पुरोहित, जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, पार्षद नरेंद्र पोखरना, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, शिरीष त्रिपाठी, एमडी शेख, युवा नेता गौरव त्यागी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, सुनील मेनारिया, राहुल गुर्जर, जीवन चौधरी, हरीश वैष्णव, अर्जुन जोनवाल आदि उपस्थित रहे।