BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2023, 11:24 am
NEWS : भाजपा की सनातनी रणनीति और कांग्रेस के भीतर घात से कांग्रेस हारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- जिला अध्यक्ष और डेयरी चेयरमैन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी और बड़ी सादड़ी से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी व डेयरी चैयरमेन बद्रीलाल जगपुरा ने चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस की पराजय के लिए जहां भाजपा पर सनातन के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति को जिम्मेदार बताया वही कहीं ना कहीं कांग्रेस में भीतर घात होने का आरोप भी लगाया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विधानसभा में हार हुई है उस पर मंथन किया है। आगे लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के एक अलग तरह का माहौल बना दिया था। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा सनातन को भुनाने में सफल रही। हम सनातन धर्म को चुनाव में भुना नहीं पाए। हार का सबसे बड़ा कारण यही रहा। दो बार हारे हुए प्रत्याशियों को टिकट देने और प्रत्याशी चयन के सवाल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन गलत नहीं किया है। टिकट वितरण शीर्ष नेतृत्व का फैसला था। उसे स्वीकार करना था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी स्वीकार किया कि थोड़ी बहुत गुटबाजी देखने को मिली है। बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में गुरबाजी दिखाई दी है, जैसा प्रत्याशी ने बताया है। हमने प्रदेश नेतृत्व को इससे अवगत करवाया है प्रदेश नेतृत्व पुख्ता कार्रवाई करेगा।
डेरी चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा ने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि कहा कि बड़ीसादड़ी में पार्टी हारी है। वहां पर काफी भीतरघात हुई। 80 प्रतिशत बूथ पर पार्टी हारी और भाजपा की लीड बढ़ी है। वहीं संभाग में कांग्रेस के सनातन धर्म को नहीं समझ पाना हार का कारण बताया है।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बद्री जगपुरा ने कहा कि एक प्रत्याशी के तौर पर मैंने पूरे प्रयास किया कि चुनाव को किस तरह से जीता जाए। लोगों को जितना माना सकता था उतना मनाने की कोशिश की। 21 तारीख को टिकट हुआ और लोगों को मनाने में रहा। जो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता नाराज थे और टिकट की दौड़ में थे उनसे मिल कर मनाने का प्रयास हुआ। फिर भी कई लोग राजी नहीं हुए। उनका बस एक ही प्रयास था के किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी को हराया जाए। पार्टी को मैंने लिखित में आवेदन किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि हमने एक कमेटी बनाई है वह कमेटी इसकी जांच करेगी। जांच करने के बाद में पार्टी निर्णय लेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, एडवोकेट रमेश चंद दशोरा, जिला महामंत्री अंबालाल शर्मा भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE