नीमच। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की परिसर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नितेश गुर्जर को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर उनके इष्ट मित्रों एवं साथियों ने उन्हें फूल माला एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नितेश गुर्जर एक मेहनती एवं जुझारू युवा है तथा लगातार छात्र हितों के लिए प्रयासरत रहते है। जिसके लिए उन्हें यह दायित्व दिया गया है उनके साथ ही अन्य युवाओं को भी कई दायित्व दिए गए हैं। इस अवसर पर उत्तर मंडल भाजपा मंत्री दिनेश गुर्जर भी उपस्थित रहे।