BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 2:37 pm
NEWS : नव वर्ष बेला में जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित, धाकड़ के बेगू से विधायक निर्वाचित होने के बाद रिक्त था पद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंग्रेजी नव वर्ष की बेला में चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख के रूप में उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली ने समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ के बेगू से विधायक निर्वाचित होने के बाद जिला प्रमुख का पद रिक्त था जिस पर भूपेंद्र सिंह की ताजपोशी की गई। सोमवार को जिला प्रमुख बतौर भूपेंद्र सिंह बडोली ने भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व कलेक्टर प्रांगण में पद ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह कहा कि जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करते हुए पंचायत राज की परिकल्पना को सार्थक रूप देने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से ग्राम पंचायत क्षेत्र में समुचित काम करवाये जाना उनकी प्राथमिकता होगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से केंद्र में शासन संभाला ग्राम स्वराज के मॉडल को नया रूप दिया गया है। पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय की परिकल्पना को सार्थक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। डबल-डबल इंजन की सरकार में पंचायत राज को और मजबूती मिलेगी तथा गांव के सर्वांगीण विकास का सपना गांव की सरकार के माध्यम से साकार होगा। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है वाली युक्ति चरितार्थ हो रही प्रतीत होती है। हाल ही में राज्य में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के गठन में मोदी की नई सोच को प्रदर्शित किया गया है, यह परिपाटी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर रही है।
समारोह को संबोधित करते हुए कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि वर्ष 2024 देशवासियों के लिए कई सौगातें लेकर आया है। 550 वर्ष बाद 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजेगें। जीनगर ने आशा व्यक्त की हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान के चहुंमुखी विकास को नई गति मिलेगी, और पंचायत राज भी नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने आह्वान किया कि 2047 तक राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के मोदी के सपने को साकार करने में सभी योगदान दें और हम यह संकल्प लें कि जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे। संचालन रघु शर्मा ने किया।
समारोह में जिला अध्यक्ष मिठूलाल जाट, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व विधायक ललित ओस्तवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, अनिल सिसोदिया, हर्षवर्धन सिंह रुद, श्रवण सिंह, रणजीत सिंह भाटी, कमलेश पुरोहित, सुधीर जैन, सागर सोनी, गौरव त्यागी सहित कई प्रधान व भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE