शहडोल। जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है एवं जबलपुर, भिटौनी डिपो से पर्याप्त मात्रा में डीज़ल, पेट्रोल के टेंकर एवं गैस की गाडियों का निरंतर बिना किसी गतिरोध के परिवहन संचालित है। जिले के नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न देवें एवं डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस का अनावश्यक रूप से संग्रहण न करें। पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया जाता है कि डीज़ल व पेट्रोल का विक्रय बोतल एवं डिब्बे में न करें।