BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 8:05 pm
BIG NEWS : मंदिर प्रतिष्ठा एवं लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटे कार्यकर्ता- अटोलिया, भाजपा बुढा मंडल की आवश्यक बैठक सम्पन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी बुढा मंडल की आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के मार्गदर्शन एवं बुढा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी पारस मावर, मंडल सह प्रभारी पुरुषोत्तम चंदवानी, भाजपा जिला मंत्री कृष्णपाल सिंह शक्तावत, शरद जैन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष फकिरचंद धनगर, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप सिंह बोराना, बापुलाल भाटी, बनवारी दास बैरागी मंचासीन रहे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत भाजपा बुढा मंडल के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने आगामी कार्यक्रम भव्य राम मंदिर, पीएम विश्वकर्म योजना की कार्ययोजना, नमो ऐप डाउनलोड करवाना, विकसित भारत एंबेसेडर बनाना, मतदाता सूची के अध्ययन पर नाम बढ़ाना एवं संशोधित करवाना, 1000 से ज्यादा मतदाता वाले मतदान केंद्र को 02 भागो में विभाजित कर नया मतदान केंद्र बनाना, चलो गांव की ओर अभियान प्रत्येक पंचायत से दो कार्यकर्ताओं के नाम, सोशल मीडिया के नाम मंडल एवं मोर्चाे के दो-दो नाम एवं उपरोक्त सभी कार्यक्रमों सफल क्रियान्वयन हेतु 02-02 प्रभारी बनाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। पिछले 25 वर्षों के हारे जीते जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उन्हे पार्टी की मुख्यधारा से जोडने का आव्हान किया गया है। 
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी पारस मावर ने कहा की आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा इस विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ विजय हुई है। मै इसके लिये आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए आप का आभार व्यक्त करता हूँ और उम्मीद करता हूं की आने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व जिला भाजपा द्वारा हमारे मंडल को जो भी संगठनात्मक निर्देश दिये जायेगे, उन निर्देशो का आप सभी मंडल पदाधिकारी अक्षरशः पालन कर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगें।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा बुढा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने कहा की बुढा मंडल भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के समस्त आवश्यक करणीय कार्याे को अपने मंडल में पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से पूर्ण करेगा।
बैठक में प्रहलाद मारसाहब, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रसाद डांगी, अमृतराम गुर्जर सरपंच, नरसिंहपुरी गोस्वामी, केसरीमल पाटीदार सरपंच, कमलसिंह रतन पिपलिया, इंद्रमल मामा, बद्रीलाल लोहार, अरविंद पाटीदार चौनराम पाटीदार, डॉ.राजमल चौहान, कमलेश आर्य, दिनेश पाठक, बलवंतसिंह, बालमुकुंद शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल धाकड़, रामप्रताप नेताजी, फूलसिंह सरपंच, पप्पू सोनी, रामगोपाल पोरवाल, नरसिंहदास बेरागी, नरेंद्रसिंह भांगी पिपलिया, शेरसिंह, अर्जुनसिंह, सज्जनसिंह, भोपालसिंह, भेरूसिंह, श्यामसिंह, अर्जुनसिंह खेजड़ी, राजेश पाटीदार सरपंच, गोवर्धन सूर्यवंशी, राजेश पाटीदार, झमक पाटीदार सरपंच, शीतल सिंह बोराणा, पूरणमल शर्मा, गोवर्धन सिंह बादपुर, गोवर्धनसिंह तलाव पिपलिया, रमेश सेन, भारत सिंह,  सत्यनारायण गुप्ता, पप्पू सेन, विक्रमसिंह, दशरथ सिंह, मदन व्यास, चंदा बामनिया मधु कच्छावा आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुनील शर्मा ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री गोविंद कंडारा ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE