चित्तौड़गढ़। केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार चितौड़गढ आने पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा का स्वागत किया गया।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चितौड़गढ द्वारा राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा के प्रतापगढ़ जाते समय नरपत की खेड़ी पुलिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, राजमल सुखवाल ने कमल उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान प्रधान देवेंद्र कंवर, चन्देरिया मंडल महामंत्री रतन जाट, गायत्री जोशी, पुष्कर चौबे आदि उपस्थित थे।