BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2024, 7:17 pm
BIG NEWS : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह शक्तावत, विजय गुर्जर की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने की। बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसान सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर शीघ्र कार्यक्रम करने की तिथि तय करें एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को किसानों के बीच में लेकर जाने हेतु छोटी-छोटी संगोष्ठियां आयोजित करने की शीघ्र रूपरेखा किसान मोर्चा के पदाधिकारी बनावें। इसी प्रकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से कृषि से जुड़े लोग और मजदूरों को लाभ दिलवाने हेतु किसानो की टोली को प्रशिक्षित करने का कार्य भी करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में देश उन्नति की और है। सूक्ष्म सिंचाई योजना आज जिले भर में पहुंच चुकी है, कृषि की हर अनुदान की योजना का क्रिया बन्यन पारदर्शी रूप से किया जा रहा है। किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों के बीच में इन हितकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार कर अधिक से अधिक किसान बंधुओं को लाभ दिलवाने के लिए प्रयास करें एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी नमो ऐप डाउनलोड करें और अपने 10 कार्यकर्ताओं से भी डाउनलोड करवाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने किसान मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सभी कार्यक्रम समय पर संपन्न कराने के लिए मंडल अध्यक्ष गण ध्यान दे और जब तक लोकसभा के चुनाव संपन्न नहीं हो जाए तब तक लगातार अपने-अपने मंडल में रहने वाले किसान बंधुओं के बीच पहुंच कर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसान परिवार के लिये चलाई जा रही हितकारी योजनाओं की जानकारी देकर आवश्यक कृषक परिवार को लाभान्वित करवायें।
बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी को ऐतिहासिक विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दी पूर्व में संपन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी मंचस्थ अतिथियों के सम्मुख प्रस्तुत की।
बैठक में मोर्चा जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह चुंडावत सहित जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, सहित कार्यसमिति सदस्य गण उपस्थित थे।
 बैठक का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्याम सिंह चौहान ने किया एवं आभार किसान मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री दलपत सिंह डांगी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE