चित्तौड़गढ़। 13 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली इलेक्ट्रोपैथी सेमिनार के पोस्टर विमोचन सांसद कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, श्रवण सिंह राव, अनिल शिशोदिया ने किया।
इस मौके पर जोशी ने कहा कि 2018 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में इलेक्ट्रोपैथी मेडिसिन एक्ट विधानसभा में पारित होने के बाद भी पिछली सरकार ने इस पद्धति के बोर्ड का गठन नहीं करके जनता के साथ धोखा किया है एवं इस पद्धति के विकास को राज्य में अवरुद्ध किया है। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि अब दौर बदल गया है और ऐसी चिकित्सा पद्धतियों के विकास का मार्ग अब और अधिक प्रशस्त होगा।
चिकित्सा परिषद के सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को आयोजित होने वाली सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में एक इलेक्ट्रोपैथी स्मारिका एवं सेमिनार के पोस्टर का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
इस मौके पर डॉ ऋषि गोयल, डॉ रणवीर, डॉ राजू शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता पवन सेन उपस्थित थे।