BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 7:35 pm
NEWS : भाजयुमो नव मतदाता संपर्क अभियान का आगाज करेगा- जोशी, मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी ने जिला पदाधिकारीयो को किया संबोधित, पढ़े खबर  

Share On:-

सिरोही। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा हर मोर्चे पर कमर कस चुकी हैं। इस कड़ी में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए भाजपा जनवरी में एक नया मतदाता संपर्क अभियान शुरू करने जा रही हैं। यह बात भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी ने जिला मुख्यालय पर मोर्चा पदाधीकारियों की बैठक में कही।
अपने एक संक्षिप्त प्रवास पर शुक्रवार देर रात सिरोही पहुंची नेहा जोशी ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर बताया कि पार्टी ने देश भर में लगभग 5000 सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई हैं। युवा मोर्चा जल्द ही बड़े स्तर पर नव मतदाता आउटरीच अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें कॉलेज कैंपस, कोचिंग सेंटर, खेल मैदान आदि जगहों पर मोर्चा की टीम जाकर 2014 के बाद से देश में हुए बदलावों को बताया जाएगा।
जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मिस्डकॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। बताया कि देशभर के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर जारी किय जा रहा है, जिससे मिस्डकॉल करके नव मतदाताओं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रम नवमतदाता अभियान को जिलेभर में युवा साथियों और बहिनों को जोड़ना हैं।  जिसको लेकर आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पच्चास लाख नवमतदाताओं को एक साथ संवाद करेंगे जिसको लेकर सिरोही के तीनों विधानसभा में भी युवाओं को एक साथ सामूहिक रुप से कार्यक्रम देखने की रूपरेखा तय की और साथ ही  युवा मोर्चा द्वारा किए गए जिले भर में विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर युवा मोर्चा द्वारा घर-घर संपर्क की योजना से हुए विधानसभा में भारी जीत से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अवगत कराया।  
युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिल प्रजापत ने बताया कि आने वाले समय में युवा मोर्चा एक मजबूती के साथ उभर कर सामने आएगा और लोकसभा चुनाव में अपना कार्य करेगी। 
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मयंक मालवीय, महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नेहल गोयल एवं पूजा सिंह भायल टीम की और से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।  
इस मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह देवड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, जिला मंत्री विक्रम सिंह, खीमाराम देवासी, राजेंद्र गर्ग, प्रवीण राजपुरोहित, राहुल गुप्ता, जसमीत सिंह, भावेश खत्री, प्रकाश मेघवाल, सुरेश सुथार, धीरज प्रजापत, पीराराम देवासी, प्रहलाद मेघवाल, जबर सिंह चौहान, भंवर माली, महेंद्र माली, प्रमोद प्रजापत, दिशा सोलंकी, पिंकी राजपुरोहित, जयश्री रावल, ज्योतिका, शिवानी, योगिता, अरुणा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE