BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 11:16 am
KHABAR : कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने किया इंकार तो शुरू हुआ इस्तीफों का दौर, अब इस जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

सोनकच्छ।  22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का निमंत्रण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सोनिया गांधी ने अस्वीकार कर दिया था। इसके कई कारण उनके द्वारा बताए गए, परंतु उनके निमंत्रण के अस्वीकार करने के बाद पूरे देश में कई जगह कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को ये बात हजम नहीं हुई और इस्तीफे देने का दौर शुरू हो गया। 
इसी कड़ी में आज समाज कल्याण प्रकोष्ठ देवास के जिला अध्यक्ष भौरासा निवासी डॉक्टर रूप सिंह नागर ने भी मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेज दिया है, उन्होंने कहा कि हम राम भक्त हैं और हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर हमें ठेस पहुंचाई है, जिस कारण हम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि हम वर्षों से पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करते आ रहे हैं। पूरी निष्ठा से कांग्रेस के समर्पित सिपाही बनकर कार्य कर रहे थे परंतु जिस तरह से भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में ना जाकर निमंत्रण को अस्वीकार किया है यह बड़ा दुखद है और इसी कारण से मैं कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE