BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<     KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 6:26 pm
BIG BREAKING : जिला प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, कांटे की टक्कर में विजयी हुए विष्णु मीणा, कोषाध्यक्ष और सचिव पद पर इन पत्रकारों ने मारी बाजी, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। जिला प्रेस क्लब नीमच के आज चुनाव संपन्न हुए। शहर के दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल में सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू हुई थी जो दोपहर 02.30 बजे तक चली। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट विजय जोशी एवं एडवोकेट भरत गर्ग के निर्देश में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। वोटो की गणना 03 बजे बाद शुरू हुई। मतगणना चार चरणों में चली। जिसमे अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर विष्णु मीणा निर्वाचित हुए। 
प्रेस क्लब के चुनाव अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल वोट 192 में से 162 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमे से एक मत प्राप्त नहीं हुआ। कुल चार राउंड की गिनती में अध्यक्ष पद के लिए अजय चौधरी को 74, सिमांत व्यास को 4, और विष्णु मीणा को 76 वोट मिले। जिसमे अध्यक्ष पद पर विष्णु मीणा विजय हुए। 
उपाध्यक्ष पद हेतु अफजल कुरेशी को 66 और राकेश मालवीय को 89 मत मिले। राकेश मालवीय उपाध्यक्ष पद के लिए विजेता रहे। 
सचिव पद हेतु गोपाल मेहरा को 64 और राजेश लक्षकार को 91 वोट मिले। राजेश लक्षकार ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं सहसचिव पद केलिए आशीष बंग को 43, बीएल दमामी को 93 और  मुकेश राठौर को 16 वोट मिले। बीएल दमामी सहसचिव पद पर निर्वाचित हुए।  
साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश भंडारी को 101 और विनोद गोठवाल को 52 मत मिले। जिसमे राजेश भंडारी ने सहसचिव पद पर जीत दर्ज की। साथ ही कार्यकारणी सदस्य पद हेतु अतुल मेहर को 65, भानूप्रिया बैरागी को 132 और महावीर चौधरी को 93 मत मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE