चित्तौड़गढ़। राजस्थान बास्केटबाल अंडर-14 टीम की कप्तान चित्तौड़गढ़ सांवरिया कॉलोनी निवासी यशीता कंवर उर्फ राधिका का रविवार को चित्तौड़गढ़ पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। बाड़मेर में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने तमिलनाडु की टीम को फाइनल में हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की कप्तान रही चित्तौड़गढ़ की राधिका को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेन्ट भी चुना गया।
इस अवसर पर भवानीशंकर शर्मा, कैलाश मेनारिया, हीरालाल, अर्जुनसिंह, अशोक मेनारिया, आनन्दन सिंह, जयसिंह राव, छोटूसिंह शेखावत, शांतिलाल, शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र शर्मा, सतीश रामावत, उज्ज्वल सांखला, दादू मेनारिया, मनीष सिंह आदि ने स्वागत किया।