चित्तौडग़ढ़। पठान समाज विकास संस्थान की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज के 812वें उर्स के अवसर पर शहर के गांधीनगर स्थित गुलमोहर वाटिका में करण सिंह सांखला के मुख्य आतिथ्य, अहसान पठान, एडवोकेट आरीफ अली, बोहरा समाज के सदर मुस्तफा बोहरा, एटीबीएफ के सुनील ढीलीवाल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें 11 महिलाओं सहित 171 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।
पठान समाज विकास संस्थान के महासचिव एडवोकेट तनवीर खान ने बताया कि गरीब नवाज के उर्स के उपलक्ष में सर्व समाज का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें चित्तौडग़ढ़, चन्देरिया, बोदियाना, गंगरार, सावा, निम्बाहेड़ा, भीचोर के सर्व समाज द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान पठान समाज संस्थान के जिलाध्यक्ष जावेद खान, एडवोकेट मोहम्मद रियाजत, मुबारिक खान बोदियाना, जफर खान, मुर्तजा खान, नासीर खान, आदम खान, रफीक खान, सिद्दीक खान, गुलाम सिद्दीकी, अमजद खान, यास्मीन खान, एसडीपीआई जिलाध्यक्ष अजहर नागौरी, अब्बासी समाज के सदर ईकबाल अब्बासी सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
इस शिविर में रक्त संग्रहण सांवलियाजी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के डॉ शिव प्रकाश घारु, टेक्नीकल असिस्टेंट आबिद हुसैन, शहजाद हुसैन, लीला शंकर, दिनेश साहू, आदिल खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर पठान विकास संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं और चिकित्सा कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।