BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<     KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 12:12 pm
BIG NEWS : भगवान श्री राम की चरणपादुका का दूदरसी में हुआ मंगल प्रवेश, भक्तजनों ने उतारी आरती, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला नीमच के तत्वावधान में अयोध्या में भगवान श्री राम की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका श्री गणेश 12 जनवरी को ग्राम धनेरिया कलां से हुआ। जहां अयोध्या से आई श्री राम की प्रतिमूर्ति व चरण पादुका का गांव में पुजा अर्चना कर पुरे गांव में भ्रमण कराया गया। श्री राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपने आराध्य प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। यात्रा 13 जनवरी को गांव बिसलवासकलां में पहूंची जहां भगवान श्री राम की चरणपादुका व मूर्ति की भक्त जनों ने आरती कर लिया। आशीर्वाद तत्पश्चात पूरे गांव में भ्रमण किया। हर चौराहे पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम में अपनी आस्था का इजहार किया।
14 जनवरी को श्री राम यात्रा का गांव दूदरसी में मंगल प्रवेश हुआ। जहां श्री राम जानकी मंदिर पर चरणपादुका व मूर्ति की मंगल आरती की गई। भगवान श्री राम की प्रतिमूर्ति व चरण पादुका को अपने सर पर धारण किया श्याम सुख पाटीदार, गजेन्द्र पाटीदार व सुरेश दास बैरागी ने पूरे गांव में डीजे की मधुर धुन राम आएंगे आएंगे राम आएंगे के ऊपर पुरुष तो क्या महिलाएं भी नृत्य करने से अपने को रोक नहीं पाई। यात्रा का गांव में जगह जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम व चरणपादुका की आरती उतार कर भक्तों ने अपने जीवन को धन्य कर दिया। 15 जनवरी को भगवान श्री राम की मंगल मूर्ति व चरण पादुका का मंगल प्रवेश गांव बामनबर्डी में होगा वहां के राम भक्तों का काफिला दूदरसी में आ गया और चरणपादुका को अपने सर पर धारण कर अपने गांव ले गए।
इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवीलाल पटेल, जिला महामंत्री पवन बैरागी, पन्ना लाल धनगर, शंकर लाल धनगर, बहादुर सिंह सिसौदिया, नारायण टेलर, शिव गोस्वामी, जीवराज पाटीदार, युगल पाटीदार, मुकेश धनगर, मांगीलाल विश्वकर्मा, छगनपुरी विष्णु, डी पाटीदार, रमेश प्रजापति, ऊंकार लाल प्रजापति, गणपत दास, देवीलाल धनगर सहित अनेक राम भक्तों ने उपस्थित होकर प्रभु श्री राम में अपनी आस्था जतायी। इस अवसर पर लोगों का उत्साह जोश से लबरेज था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE