BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 12:17 pm
BIG NEWS : गौ सेवा नारायण सेवा के समान होती है- जगद्गुरु स्वामी धीरेंद्राचार्य जी महाराज, श्री पंचमुखी बालाजी में चल रही श्री राम कथा की हुई विश्रांति, मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु भक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भौतिक संसार में किए गए कार्य यही तक सीमित हो जाते हैं लेकिन यदि व्यक्ति जीवन में गौ सेवा में अग्रणी रहे, गौ सेवा नारायण सेवा के बराबर होती है। गौसेवा जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी जीवन बीमा की तरह पुण्य प्रदान करती है।
गौ सेवा राष्ट्र रक्षा का परिचायक है। जिस घर में गाय रहती है उसे घर में कभी भी संकट नहीं आते हैं। यह बात अनंत श्री विभूषित हनुमंत द्वारा पीठाधिश्वर चित्रकूट धाम के संत जगतगुरु स्वामी श्री धीरेंद्राचार्य जी महाराज ने कही। वे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिवार एवं समस्त भक्तगण कानाखेड़ा तत्वाधान में पंचमुखी बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्री राम कथा एवं अखंड रामायण पाठ के मध्य विश्राम परआयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि हमारे सामने यदि गाय सड़कों पर विचरण करें, गंदगी में बैठे और कूड़ा करकट खाए यह हमारे लिए शर्म की बात होना चाहिए इसलिए गायों को सड़क पर विचरण करने के लिए मत छोड़ो। जो भी ऐसा करें उन्हें सजा मिलना चाहिए। गायों का दूध निकाल कर सड़कों पर छोड़ने वाले लोगों पर पुलिस विभाग में प्राथमिकी शिकायत दर्ज करवाना चाहिए। यह जागृति सभी में आना चाहिए। गौशालाओं को समृद्ध करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा दान करना चाहिए। गौसेवा में किया गया दान 100 गुना होकर वापस जल्दी मिलता है। विश्वास नहीं है तो दान कर परिणाम और फल देख लेना। जीवन में यदि सफलता प्राप्त करनी हो तो प्रतिदिन गौशाला जाकर गायों को आहार कराने से जो पुण्य मिलता है वह अद्भुत शक्तिशाली होता है। जिस घर में वास्तु दोष है तो वहां गोवंश जरूर रखना चाहिए। गोवंश पालन से सभी प्रकार के वास्तु दोष मिट जाते हैं। घर परिवार पर कभी संकट नहीं आता है। कथा के विश्रांति दिवस पर श्री राम सीता स्वयंवर, श्री रामजी सीताजी विवाह, धनुष तोड़ने सहित विभिन्न विषयों की कथा श्रवण कराई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा दिए गए संदेश का श्रवण कराते हुए कहा कि श्री राम ने जीवन भर जो किया उससे प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को सुधारना चाहिए। मनुष्य का जीवन चरित्र श्री राम जी की जैसे उत्कृष्ट होना चाहिए तभी उनके जीवन में सफलता मिलती है। श्री राम कथा हमें सुग्रीव की तरह मित्रता निभाने का संदेश देती है। श्री राम जी ने युद्ध में बालि से विजय प्राप्त कर सुग्रीव को, तथा रावण से युद्ध कर लंका विजय प्राप्त कर विभीषण को उनका राज वापस लौटाया था।
हमेशा सामूहिक रूप से भोजन में व भजन करना चाहिए। संत श्री ने कहा कि संयुक्त परिवार की परंपराएं कम हो रही है हमें पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इसी प्रकार प्रतिदिन सामूहिक रूप से प्रभु जी का भजन करना चाहिए।सामूहिक भोजन व भजन को अपनी दिन चर्या का अंग बनाएं। घर में टीवी मोबाइल रख सकते हो तो धार्मिक ग्रंथ रामायण भागवत गीता जी क्यों नहीं? घर में इन तीनों ग्रंथ को रखें और दिन में एक बार जरूर उनका पाठ करें तो हमारे जीवन दुख और संकट कभी नहीं आएंगे और आत्मा का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर स्वामी जगत गुरु जी का आयोजन समिति द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
श्री राम कथा विश्रांति दिवस पर रेवली देवली, काना खेड़ा रातडिया, मनासा, खानखेड़ी, नवलपुरा घोसुंडी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु सहभागी बने महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया। कथा में प्रतिदिन आरती के पश्चात सामूहिक भंडारा आयोजित किया गया था। जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण किया था। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्म लाभ लिया। अवसर पर कथा परिसर के बाहर मेला भी लगाया था जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनोरंजन का लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE