नीमच। श्री बालाजी नव युवक रामलीला कला मंडल भदवा द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत ग्राम भदवा में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का नाट्य मंचन किया जा रहा हैं।
रामलीला नाट्य मंचन के चौथे दिन कलाकारों द्वारा राम लक्षण और सीता का वनवास प्रसंग पर पर नाट्य रूपांतरण किया गया, जो देर रात तक चला। जिसे देखने नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रामलीला नाट्य मंचन का आनंद लिया।
आयोजन कर्ताओं ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन 22 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। जिसमे अंतिम दिन रावण वध, राम का अयोध्या वापसी जैसे प्रसंग के साथ उत्सव मनाकर आयोजन का समापन किया जाएगा।