मनासा। ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के शमशान घाट में नव निर्मित गौतमेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे से नगर में डीजे और ढोल के साथ कलश यात्रा निकली। मंदिर में स्थापना के लिए शिवलिंग का नगर भ्रमण करवाया गया। मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा पूर्व जीव दया समिति द्वारा सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन बस स्टेंड स्थिति कबड्डी खेल मैदान में रखा गया।
बस स्टेंड से शुरू हुई कलश यात्रा नगर भ्रमण के बाद शमशान घाट पहुंची। जहां नवनिर्मित शिव मंदिर में विद्वानों द्वारा अनुष्ठान किया गया व विधिवत शिवलिंग स्थापना की गई।