मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेड़ी में रविवार को 51 फिट लंबी चुनर यात्रा निकाली गई। मकर सक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को सुबह 11 बजे से ग्राम खेड़ी में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दूसरी चुनर यात्रा आयोजित की गई। जिसमे समस्त ग्रामवासी चारभुजा नाथ मंदिर पर एकत्रित हुए और डीजे ढोल के साथ 51 फिट चुनर यात्रा शुरू हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए खाखरे वाली माताजी पहुंची। चुनर यात्रा में गांव के यूवाओ, महिलाओ और बालिकाओं ने नाचते झूमते हुए आनंद लिया। डीजे ढोल के साथ चुनर यात्रा माताजी मंदिर पहुंची। जहां सभी ग्रामवासियों ने माताजी को चुनर चढाकर क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।