झालरापाटन। दिनांक 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रुद्र सेना गौ सेवा टीम द्वारा निराश्रित गोवंशों को हरी घास व गुड रूपी प्रसाद झालरापाटन नगर ग्राम गिन्दौर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो द्वारा घूम-घूम कर गली मोहल्ले में व नगर परकोटा के अंदर व परकोटा के बाहर हरा चारा वे गुड खिलाया गया।
इस अवसर पर रूद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू ने बताया कि इस बार मकर संक्रांति 15 तारीख मनाई जा रही है और आने वाले 71 साल तक 15 तारीख को ही मनाई जाएगी और आज से 72 साल पहले हर साल 14 तारीख को मकर संक्रांति मनाई जाती थी। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि गोतस्करी को लेकर सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और इसके लिए अलग से कानून बनाना अनिवार्य है। भारत सरकार से हम निवेदन करते हैं कि प्लास्टिक की थैली फैक्ट्री से ही बेन कर दी जाए ताकि गोवंश अकाल मृत्यु नहीं हो। राष्ट्रीय सचिव ने झालावाड़ जिले के जिला मीडिया प्रभारी पद पर चेतन गौड़ की घोषणा की एवं कमलेश कुमार सोनी को संभागीय मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इस दौरान पदाधिकारी लीगल सेल जिला अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गा लाल भील, वरिष्ठ कार्यकर्ता खेमलाल कोली, विशाल सोनी, शीतल गौड़, अरुण मालव, हेमंत नगर, पवन गौड़, प्रियांशु सोनी, अभय प्रताप सिंह, प्रिंस कुमावत, निखिल खटीक, सुरेश प्रजापति, नैतिक सोनी, गोपाल सोनी, मोहन बागरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने जय गौ माता की, हर हर महादेव,जय सियाराम के जय घोष करते हुए पूरे झालरापाटन में भ्रमण किया।