दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के प्राचीन सूर्य मंदिर उनाव बालाजी में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने नदी तक पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी भक्तों में उत्साह देखा गया। लोगों ने नदी में स्नान कर सूर्य मंदिर में जल चढ़ाया।
आपकों बता दें कि ये सूर्य मंदिर करीब 200 साल पुराना है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान भास्कर के दर्शन कर जल चढ़ाने की परंपरा है। उनाव बालाजी मंदिर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था संभाली।