खरगोन। तीर्थ नगरी महेश्वर का घाट भी हर-हर नर्मदे के स्वर से गूंज उठा। वहीं कसरावद के नर्मदा तट नावड़ा तोड़ी में मकर संक्रांति पर्व पर यहां के नर्मदा घाटों पर धर्म और आस्था का उजियारा लेकर आया। मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदा घाट श्रद्धालुओं से पट गया। सुबह से ही घाटों पर हजारों लोग आ चुके थे। श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया और तिल-गुड़-वस्त्र आदि का दान भी किया।