BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 8:13 pm
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र में शिविर 18 जनवरी से, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 18 जनवरी से 20 जनवरी के मध्य लगने वाले शिविरों की कार्य योजना हेतु नगरपरिषद में वार्ता की। विकसित भारत संकल्प यात्रा चित्तौड़ जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना एवं जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी, संभाग मीडिया सहप्रभारी सुधीर जैन, चित्तौड़ भाजपा नगर महामंत्री एवं पार्षद छोटू सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षद शिव शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद अविनाश शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव के साथ नगर परिषद कार्यालय में वार्ता की। 
जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि आयुक्त के साथ हुई बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में लगने वाले पांचो शिविरों के स्थान का निर्धारण करते हुए शिविर स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। नगर परिषद क्षेत्र में लगने वाले शिविरों में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से केंद्र सरकार की 17 योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं से वंचित रहे सभी पात्र व्यक्तियों को शिविर स्थल पर हाथों हाथ योजनाओं से जोड़ा जाएगा। नगरीय क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 18 जनवरी को सर्वोदय आश्रम चंदेरिया एवं नगर पालिका कॉलोनी पार्क में शिविर से किया जाएगा। 19 जनवरी को सैंती पंचवटी हनुमान मंदिर एवं अटल सामुदायिक भवन में शिविर रखा गया है। साथ ही 20 जनवरी को किला रोड स्थित पुरुषार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर रखा गया है। शिविर में योजनाओं से संबंधित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उपस्थित रहेंगे। शिविरों में व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रत्येक वार्ड पर संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। जिनकी एक मीटिंग नगर परिषद सभागार चित्तौड़गढ़ में 16 जनवरी को सांय 5 बजे रखी गई है। उक्त मीटिंग में चित्तौड़ नगरपरिषद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE