सिंगोली। तहसील क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव टिमरिया में मंगलवार को आदिवासी समुदाय ने तेजाजी महाराज का छट उद्यापन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर आयोजित महाप्रसादी कार्यक्रम में कांग्रेस नेता समंदर पटेल भी शामिल हुए।
मंगलवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाप्रसादी कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता समंदर पटेल से चर्चा कर आदिवासी समुदाय ने गांव में व्याप्त विभिन्न परेशानियों के अलावा सड़क की समस्या से भी अवगत कराया। इस पर समंदर पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया।
बता दें कि समंदर पटेल इंदौर क्षेत्र में बड़े व्यवसायियों में शुमार होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खास लोगों में शामिल है। जिन्होंने जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़ते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को संघर्षपूर्ण चुनौती दी। हालांकि वे कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। लेकिन अब वे लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए क्षेत्र वासियों से अपना संपर्क बढ़ा रहे है।