BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 11:06 am
BIG NEWS : लोकतंत्र बचाने के लिए जरूरी है डोनेट फॉर नेशन अभियान- मधु बंसल, कांग्रेस राम विरोधी नहीं बल्कि सर्व धर्म पक्षधर है- अनिल चौरसिया, गाँधी भवन में बैठक संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। क्राउड फंडिंग को लेकर कांग्रेस ने अपने संगठन के लिए डोनेट फॉर नेशन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 138 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी जी द्वारा स्थापित स्वराज फंड की तर्ज पर है जिसे अंग्रेजों की दासता से देशवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए किया गया था और कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए देशवासियों से दान देने की अपील की थी। अब लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा से संघर्ष करने हेतु कांग्रेस संगठन ने डोनेट फॉर नेशन अभियान चलाकर देश हित में सहभागिता का आह्वान किया है। इसलिए सभी कांग्रेस जन समन्वय के साथ इस कार्य में अपनी सहभागिता समर्पित कर संगठन की एकता व मजबूती का परिचय दें। इसके लिए वार्ड वार समितियां भी गठित की जा रही है। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जनों को  वरीयता से जोड़ने का आग्रह भी किया जा रहा है।
उक्त आशय के विचार आज गांधी भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित डोनेट फॉर नेशन बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नीमच विधानसभा जिला संयोजक मधु बंसल ने व्यक्त किये।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर जाने के विरोध में कतई नहीं है। क्योंकि प्रभु राम सबके हैं इसलिए जरूरी नहीं की किसी तय तिथि को ही उनके दर्शन करने जाया जाए। इसलिए उनके दर्शन हेतु हम कभी भी जा सकते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी समय में कांग्रेसजन 03 बसों के माध्यम से प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु अयोध्या जाएंगे।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पहली बार डोनेट फॉर नेशन अभियान लेकर आपके पास आई है जो पहली बार फंड के लिए आव्हान कर रही है क्योंकि संगठन द्वारा डेड सेट के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई हेतु फंड की जरूरत होती है।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती रही है। जबकि उस पर सनातन धर्म विरोधी होने का मिथ्या आरोप लगाकर भाजपा द्वारा प्रचार किया जा रहा है और लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम को आशा सांभर, बृजेश सक्सेना, मनोहर अम्ब, हिदायतुल्ला खान, हाजी साबिर मसूदी, विमल शर्मा, रमेश कदम, नवीन गट्टानी, इकबाल कुरैशी, विकास गोलू, योगेश प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में बाबू सलीम, धर्मेंद्र परिहार, आरिफ कुरैशी, बलवंत पाटीदार, विनोद सिंह, बलवंत यादव, समिदा मिर्चा, चेतना लालका आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमल मित्तल ने किया एवं आभार बबली तंवर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE