BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 7:44 pm
NEWS : 22 जनवरी को राममय होगा चित्तौड़गढ़, घर-घर जलेंगे दिए, सुभाष चौक पर होगा रामराज्याभिषेक का मंचन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर चितौड़गढ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी की पहल पर चितौड़गढ को राममय बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की पहल पर रामलला के गृभ गृह स्थापना को यादगार एवं दीपावली की तर्ज पर घर घर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी चितौड़गढ द्वारा नगर मंडल के माध्यम से मिट्टी के दीयों का वितरण किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं  की टीम चितौड़गढ नगर में एवं चन्देरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा एवं चन्देरिया मंडल पदाधिकारी घर घर जाकर प्रति घर पांच दीपक वितरित करेंगे। दीपक वितरण के लिए परमजीत सिंह वधवा एवं शेखर शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, अनिल सिसोदिया, विनोद चपलोत, रणजीत सिंह भाटी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, गौरव त्यागी, लोकेश त्रिपाठी, शिव शर्मा ने दीपक पैकिंग कार्य का निरिक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने नगरवासियों से दीपक जलाने एवं 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। 
इसी क्रम में  22 जनवरी को सुभाष चौक पर रामराज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा एवं महाआरती की जायेगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने बताया कि 19 जनवरी शुक्रवार को सांय 4 बजे कुंभानगर वार्ड नंबर 12 में श्रीराम मंदिर से दीपक वितरण किये जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE