चित्तौड़गढ़। जौहर नगरी टेंट किराया व्वयसाय संघ चित्तौड़गढ की बैठक भरत बाग में आयोजित हुई। बैठक में चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की पहल पर जौहर नगरी टेंट व्यवसाय अध्यक्ष योगेश सारस्वत एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आराध्य देव प्रभु श्रीराम के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में भी व्यवसाय संघ के सदस्यों द्वारा दीपावली की तर्ज पर निशुल्क चौराहा सजाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान संघ के संरक्षक भरत डंग, सचिव श्याम सुंदर टेलर, कोषाध्यक्ष शुभम तोषनीवाल, आनंद छीपा, नरेश भाई, निकुंज कुमार कंसर्ट आदि उपस्थित थे। प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व 21 एवं 22 जनवरी को दो दिन के लिए सभी टेंट व्यवसायों द्वारा निम्नानुसार चौराहे सजाये जायेंगे। कपासन चौराहा भारत टेंट हाउस द्वारा, कीर खेड़ा चौराहा व शास्त्री नगर चौराहा न्याति टेंट हाउस द्वारा, कलेक्ट्री चौराहा मंगलम टेंट एवं लाइट डेकोरेशन द्वारा, परशुराम चौराहा नगर परिषद के सामने रतन तड़बा लव कुश टेंट द्वारा, कलेक्ट्रेट बंग्ले के सामने प्रताप सर्कल कल्याण टेंट हाउस द्वारा, फव्वारा चौक प्रताप नगर चौराहा तिरुपति टेंट हाउस द्वारा, प्रताप नगर सर्किल, सिंधु चौराहा महालक्ष्मी टेंट हाउस द्वारा, देवनारायण चौराहा सेथी कंसल टेंट द्वारा, बिरला हॉस्पिटल तेजा सर्कल सांवरिया टेंट हाउस द्वारा, चमत्कारी सांवरिया सेठ सर्कल भगवती टेंट हाउस द्वारा रेलवे स्टेशन चौराहा मां कृष्णा टेंट हाउस द्वारा, मीरा नगरी चौकी स्टेशन चौराहा सांवरिया टेंट हाउस गोपाल जयसवाल द्वारा, विवेकानंद सर्किल चामटी खेड़ा मुकेश टेंट हाउस द्वारा, शिवाजी सर्कल आनंद टेंट हाउस द्वारा, सुभाष चौक सर्किल आनंद टेंट हाउस द्वारा, अंबेडकर चौराहा किला रोड कृष्णा टेंट हाउस द्वारा, अप्सरा टॉकीज सर्कल महावीर टेंट हाउस द्वारा, संतोषी माता मंदिर सर्किल
महावीर टेंट हाउस द्वारा, महाराज अजमीड चौराहा रोडवेज बस स्टैंड के पास मातेश्वरी टेंट हाउस द्वारा सजाये जायेंगे। सभी चौराहो को सजाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अध्यक्ष सारस्वत ने चौराहे की साज सज्जा में योगदान देने वाले टेन्ट व्यवसायियो का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।