BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2024, 5:47 pm
BIG NEWS : श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आप ने भारत माता चौराहे पर किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर 

Share On:-

नीमच। पूरे देश में राम नाम की गूंज है और पूरा देश, भारतवासी, सभी धर्म के लोग आतुरता के साथ प्रतीक्षारत हैं जब भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत कल दोपहर 12 बजे राम जी अपने मूल जगह विराजित होंगे। इसी कड़ी में पूरे देश में जगह-जगह श्री राम भगवान के जयकारों से पूरा देश ब्रह्मांड गुंजायमान हो रहा है।
सभी देशवासी अपने-अपने तरीके से भगवान राम का महोत्सव मना रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी दिल्ली में 1600 जगह सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर रही है साथ ही पूरे प्रदेश में जगह-जगह विधानसभा स्तर पर, लोकसभा स्तर पर, जिला स्तर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर आम आदमी पार्टी द्वारा महोत्सव मनाया जा रहा है।
आज नीमच में भारत माता चौराहे पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर उत्साह के साथ श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। इसी कड़ी में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्म के लोगों ने सुंदर कांड का श्रवण कर भाव विभोर होकर भगवान राम का स्मरण किया। भगवान राम का अंतरात्मा में इतना उत्साह है कि लोगों ने सुंदरकांड पाठ स्थल पर भाव विभोर होकर, भक्ति में लीन होकर, प्रभु श्री राम के श्री चरणों में भक्ति भाव से विभव होकर नाच गाकर श्री चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों के गणमान्य नागरिकों के साथ आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE