BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 2:54 pm
BIG NEWS : राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान असम में हुए हिंसक हमले को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, नेताओं ने भाजपा पर लगाए आरोप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर      

Share On:-

नीमच। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान असम में हुए हिंसक हमले को लेकर नीमच के फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर जिला कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में नीमच जिले के तमाम क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए। 
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा न्याय यात्रा पर हमले करवा रही है। राहुल गांधी के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से सद्भावना के साथ न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जिससे घबराकर भाजपा के इशारों पर यात्रा में हिंसक हमले करवाकर इसे रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र के खिलाफ है। सरासर गलत और निंदनीय है। 
बताते चले कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से न्याय यात्रा प्रारंभ की गई थी और असम पहुंचते ही न्याय यात्रा पर हिंसक हमले की खबरें सामने आई है। जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पूरे राज्य में पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 
नीमच में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, बृजेश मित्तल, राकेश अहीर, मंगेश संघई, महेश वीरवाल, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, रंजीत तंवर, आशा सांभर, तरुण बाहेती, मनोहर अंब, कमल मित्तल, हारून कुरेशी, साबिर मसूदी, मुकेश पोरवाल, भगत वर्मा, रमेश कदम, इलियास कुरैशी, जावेद दुर्रानी, हिदायतुल्ला खान, इकबाल कुरैशी, बलवंत यादव, अमर सिंह जयंत आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE