मंदसौर। मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन और नीमच कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी शनिवार को सुबह 11 बजे मंदसौर लोकसभा के समन्वयक पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर एवं पूर्व विधायक पीसी शर्मा, मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र की जिला कांग्रेस कार्यालय मंदसौर पर बैठक लेंगे।
बैठक में सभी पूर्व विधायक, विधानसभा के प्रत्याशी, जिला एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, मंडलम, सेक्टर, बीएलए, सभी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, जिला, जनपद के सदस्यगण, पार्षद एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।