BREAKING NEWS
BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 8:07 pm
NEWS : भाजपा आगामी 2 माह तक चलायेगी विशेष अभियान, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष बैठक हुई संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी आगामी 2 माह तक विशेष अभियान चलाएगी जिसमें बूथ स्तर तक की विभिन्न गतिविधियां संचालित होगी। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष की बैठक जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई। 
जिला मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक पार्टी के विभिन्न अभियान आयोजित होने वाले हैं। इनको लेकर आज बुधवार को यह अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व निर्वहन में सजगता रखते हुए पार्टी के विभिन्न अभियानों को सफल बनाएं। आगामी समय में जो अभियान आने वाले हैं वह संगठन संरचना से लेकर विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने वाले हैं। 
बैठक में अभियानों की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रघु शर्मा ने बताया कि आगामी 28 जनवरी को जिले में अधिकतम स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के निर्देशानुसार 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा में बच्चों के तनाव को कम करने के लिए संवाद स्थापित करने के लिए परीक्षा पर चर्चा का भी जिले के अधिकांश माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आगामी चार से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान पर विशेष चर्चा की गई। इस अभियान में प्रत्येक मंडल में पार्टी के दायित्ववान कार्यकर्ता गांव में प्रवास कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभार्थियों से संपर्क करने का कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी 21 से 28 फरवरी तक लाभार्थी संपर्क अभियान भी चलाएगी। प्रत्येक गांव में सरकार के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओ की और भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अयोध्या दर्शन कार्यक्रम को लेकर भी विशेष चर्चा की गई ।पार्टी अयोध्या दर्शन को लेकर प्रदेश के नेतृत्व के अनुसार कार्य योजना बनाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन का विशेष अभियान चलाएगी। 
बैठक में जिला महामंत्री श्यामलाल पहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष पारस जैन, पुष्कर माली, रत्नेश छाजेड़, गणपत लाल छीपा, जिला मंत्री सुरेश गाडरी, सीपी नामधरणी, चैनराम मीणा, संजू लड्ढा, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश चंद्र बोर्डे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीना दशोरा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख, एससी मोर्चा जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE