नीमच। एनएसयूआई मध्यप्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश अनुसार नीमच में एनएसयूआई द्वारा जिला अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में नीमच एनएसयूआई ने ज्ञानोदय महाविद्यालय नीमच में पुर्व अध्यक्ष कुलदीप वर्मा एवं टीम के द्वारा राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश ज्ञानोदय महाविद्यालय में छात्रों को पम्पलेट के माध्यम से दिया गया एवं यात्रा से जुड़ने का आग्रह किया गया।
इस दौरान विशेष तौर पर ब्लॉक अध्यक्ष सोमिल सोनी, आदित्य गुर्जर, मनीष भाटी, बाबूलाल बंजारा एवं राहुल पाटीदार आदि अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।