डेस्क। बिहार में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उथल पुथल हुआ हैं। दो-तीन से चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे में अब नया मोड़ आ गया हैं। आज नीतीश-लालू का गठबंधन टूट गया है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश रविवार सुबह 10 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। जेडीयू कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। नीतीश राज्यपाल से कल ही नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने को भी कहेंगे।