BREAKING NEWS
BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 6:44 pm
BIG NEWS : गांव चलो अभियान अंतर्गत बैठक सम्पन्न, लोकसभा विस्तारक दीक्षित एवं अटोलिया का मिला मार्गदर्शन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के पश्चात प्रदेश भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में जुट चुकी है। प्रदेश भाजपा के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर भी आगामी लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्ति के लक्ष्य को लेकर संगठनात्मक रचना में जुट गया है। इसी क्रम में आज प्रदेश व्यापी अभियान गांव चलो अभियान के विषय को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर मंदसौर नीमच, जावरा संसदीय क्षेत्र के चुनाव हेतु आये विस्तारक धनंजय दीक्षित एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मंदसौर विधानसभा के लिये जिला पदाधिकारीगण, मंदसौर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एंव महामंत्री व मंदसौर में निवासरत मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री गण की आवश्यक बैठक ली। बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्रीगण गणपत सिंह आंजना एवं राजेश दीक्षित मंचस्थ रहे। जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुए मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी विस्तारक धनंजय दीक्षित ने कहा कि आज देश में सनातन धर्म की ज्वाला प्रज्वलित हो रही है। पुरा देश राममय वातावरण से रामराज्य की खुशबू बिखेर रहा है। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बन जाता है की देश में रामराज्य को पुनः स्थापित करने के लिये पुनः भाजपा की केंद्र में सरकार बनाना है। इस कार्य में सफलता तभी मिलेगी जब हम अपनी बूथ इकाई को संगठनात्मक तय रचनानुसार सशक्त बनायेगें। बूथ को मजबूत सशक्त कार्यकर्ता की कर सकता है और वही कार्यकर्ता मजबूत और सशक्त होगा जो संगठन की रीति-नीति का अक्षरशः पालन करेगा। इसी प्रकार हमें हमारी शक्ति केन्द्र टोली को भी पुनः संज्ञान में लेकर उसकी मजबूती हेतु आवश्यक करणीय कार्य करना होगें। आज पुरे देश के साथ विश्व में जो भाजपा का राजनैतिक दलों में दबदबा है उसका एक मात्र कारण आप जैसे करोड़ो कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है। मेरा आप से आग्रह है की आप अपने-अपने मंडल के बूथ अध्यक्ष एंव समिति सदस्यों को उचित सम्मान देवें। बूथ पर करने वाले आवश्यक करणीय कार्यो को बैठको के माध्यम से क्रियान्वित करते रहै। हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना पालते हुए अपनी पुरी शक्ति चुनाव में पार्टी को विजय बनाने में लगाना चाहिए और विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मजबूती से जवाब देने हेतु स्वयं को तैयार करना चाहिए। मुझे पूर्ण विश्वास है की यहाँ का संगठन हमेशा की तरह भाजपा के उम्मीदवार को विजयी बना कर केन्द्र में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने पधारे प्रवासी विस्तारक धनंजय दीक्षित को बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष का परिचय करवाया और संगठनात्मक वृत्त प्रस्तुत किया। साथ ही जिले सम्पन्न हुए बूथ विस्तारक अभियान 01 एवं बूथ विस्तारक अभियान 2.0 जी सम्पूर्ण जानकारी से अवगत करवाया और कहा की भाजपा जिला मंदसौर प्रदेश भाजपा द्वारा दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का प्रयास करती है। आगामी गांव चलो अभियान को लेकर शीघ्र ही जिला बैठक सम्पन्न होगी। जिसमें गांव चलो अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जायेगी। गांव चलो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, जिला सह संयोजक एंव भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी विनय धनगर बनाये गये। इस अवसर कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह राणा ने अभियान को लेकर जानकारी दी। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एवं आभार भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने माना।

बैठक में मंदसौर विधानसभा में निवासरत भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश पालीवाल, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, राजकुमार गुप्ता, निलेश जैन, नरेश चंदवानी, मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, दिलीप सूर्यवंशी, सुमित सेन, मंदसौर विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत, ईश्वर सिंह पंवार, विकास सुराना, महामंत्री गण अनिल कबाडी, रॉकी यादव, गजेन्द्र सिंह सिसौदिया, विनोद मालवीय सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE